
जांजगीर-चांपा। कोसा, कांसा एवं कंचन की पावन भूमि चांपा नगर के परशुराम मार्ग स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में 21 दिनों तक वेद वेदांत, ब्रह्म सूत्र की ज्ञान गंगा बहेगी। जगदुरु कृपालु जी महाराज के प्रमुख प्रचारक डॉ स्वामी युगल शरण जी महाराज द्वारा वेद वेदान्त, उपनिषद और ब्रह्म सूत्र पर आधारित दिव्य ज्ञान का प्रवचन देंगे। यह आयोजन दिनांक 30 नवंबर से दिनांक 20 दिसंबर 2025 तक चलेगा । प्रवचन का समय सायंकाल 6-00 से रात्रि 8-00 बजे तक निर्धारित हैं। प्रवचन के माध्यम से पूरे भारत-वर्ष में हो रहा प्रचार-प्रसार स्वामी जी के द्वारा भारत-वर्ष सहित संपूर्ण विश्व में अपने प्रवचन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा हैं। पहले कृपालु जी महाराज स्वयं करते थे अब यह दायित्व उनके शिष्यों ने उठाया हैं। वृंदावन प्रेम मंदिर प्रेम से आ रहे जगतगुरु स्वामी श्री कृपालु जी महाराज के प्रमुख प्रचारक डॉ. स्वामी युगल शरण जी द्वारा अद्वितीय आत्म सिद्धांत पर प्रवचन किया जाएगा। वृंदावन से अक्षिता दीदी, गुनगुन दीदी, शिखा दीदी वेस्ट बंगाल, गदाधर भाई, राजभाई, आशुतोष भाई एवं अन्यान्य संन्यासियों की टीम 15 दिनों से नगर में व्यवस्था संभाले हुए हैं।






















