
दक्षिणी दिल्ली। Delhi Fire Disasterतिगड़ी एक्सटेंशन के बी ब्लाक (मंगल बाजार रोड पूनम स्वीट्स के पास) स्थित एक चार मंजिला मकान में शनिवार देर शाम आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से झुलसी एक महिला को सफदरजंग में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड के मुताबिक आग लगने की शुरुआत ग्राउंड-फ्लोर पर फुटवियर की दुकान से हुई। कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
फायर ब्रिगेड के मुताबिक मृतकों में मकान मालिक परिवार से सत्येंद्र उर्फ जिमी (38) व उसकी बहन अनीता (38) शामिल हैं। जबकि दो अन्य जले हुए शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं 25 प्रतिशत झुलसी ममता का उपचार सफदरजंग हास्पिटल में चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान से जूते-चप्पल के साथ ही डीजल-पेट्रोल की बिक्री होती है। यहीं से आग लगने की शुरुआत भी हुई। मकान में मालिक के साथ ही किराए पर छह-सात लोगों का परिवार भी रहता है।

















