
कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की कोरबा जिले में स्थित खदानों में लगातार हद से हो रहे हैं और इसके कारण विभिन्न प्रकार से नुकसान झेलना पड़ रहा है। कंपनी की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल गेवरा में इस प्रकार की दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कई प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। अब इसी श्रृंखला में 7 दिन का धार्मिक अनुष्ठान किया जाना सुनिश्चित किया गया है। खबर के अनुसार आज से इसकी शुरुआत की गई। अगले 7 दिन तक कई प्रकार के आयाम पर यहां काम होना है। भरोसेमंद सूत्रों ने बताया कि पिछले दिनों तमाम स्तर पर चर्चा के बाद यह सब तय किया गया। किस फंड से इस काम को किया जा रहा है, इस बारे में अभी तथ्य सार्वजनिक करने से अधिकारी बच रहे हैं। कहा जा रहा है कि विभिन्न मामलों में जब तकनीकी फैक्टर काम नहीं आते तब स्थितियों को नियंत्रित करने के लिए कुछ चीजों को अमल में लाना ही होता है और हालिया कोशिश इसी का हिस्सा है।























