
मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ रेलवे परियोजना के अंतर्गत चिरमिरी-नागपुर हॉल्ट नई ब्रॉड गेज रेल लाइन के लिए प्रभावित ग्रामों की भूमि एवं परिसंपत्तियों के संबंध में आकंलित प्राथमिक प्रतिकर राशि की गणना हेतु जिला प्रशासन ने लोक सूचना जारी की है। जिन भूमि स्वामियों को वामित्व, क्षेत्रफल, मूल्यांकन या प्रतिकर राशि पर आपत्ति है, वे निर्धारित अवधि में दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिला प्रशासन के अनुसार दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अवधि 02 दिसंबर 2025 से 09 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। अवकाश दिवस एवं 18 से 25 दिसंबर तक घोषित अवकाश को छोडक़र प्रत्येक दिन दोपहर 12:00 से शाम 03:00 बजे तक आवेदन लिया जाएगा। आवेदन कक्ष क्रमांक 08, न्यायालय लेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में जमा किए जा सकेंगे। संपर्क अधिकारी अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार को नियुक्त किया गया है।परियोजना की पृष्ठभूमि : 2018 से 2023 तक अधर में लटका रहा कामउल्लेखनीय है कि इस महत्त्व कांक्षी परियोजना की नींव तत्कालीन विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के कार्यकाल में रखी गई थी। उस समय राज्य और केंद्र दोनों सरकारों का संयुक्त सहयोग इस परियोजना में निर्धारित था।लेकिन वर्ष 2018 में भाजपा सरकार के परिवर्तन के बाद कांग्रेस सरकार द्वारा इस रियोजना को अभी आवश्यकता नहीं कहते हुए रोक दिया गया। अगले 05 साल तक परियोजना अधर में पड़ी रही। इस दौरान क्षेत्र में घंटी बजाओ – सरकार को जगाओ जैसा जनांदोलन भी चला, लोगों ने बार-बार मांग उठाई, परंतु इसका असर नगण्य रहा। 2023 में फिर मिली रफ्तार विधायक ने रखा प्राथमिकता मेंवर्ष 2023 के विधानसभा चुनावों में एक बार फिर श्याम बिहारी जायसवाल विधायक बने।























