
बिग बॉस 19 से हाल ही में बाहर हुईं अशनूर कौर ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान पहली बार अपने एविक्शन पर खुलकर बात की. टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अशनूर ने अपनी भावनाएं शेयर करते हुए कहा कि फैंस उनका कितना सपोर्ट कर रहे हैं, इसे देखकर वह भावुक हो जाती हैं. लाइव में एक फैन ने पूछा कि क्या वह 7 दिसंबर को होने वाले ग्रैंड फिनाले में शामिल होंगी. इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, हां, मैं फिनाले में आऊंगी. इसी बीच एक फैन ने उनके एविक्शन को अनफेयर बताया. इस पर अशनूर ने शांत भाव से कहा, जो हुआ सो हुआ, उसको बदल नहीं सकते. शो चलता रहता है.















