
कोरिया बैकुंठपुर। मरवाही वनमंडल से खड$गवां वनपरिक्षेत्र आया एक दंतैल हाथी ने गुरुवार रात को ग्राम बेलकामार में छह गाय-भैंस को मार डाला। इस दौरान हमले में एक भैंस और ग्रामीण को घायल हो गए हैं। वन अमले की मदद से ग्रामीण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, जीपीएम जिले से दो दिन पहले खड$गवां क्षेत्र पहुंचा है। जो देवाडांड़ बीट के ग्राम बेलकामार जंगल में डेरा डाला है। गुरुवार रात को बीट क्रमांक के बिरनीडांड जंगल से होकर सकड़ा पहुंचा। फिर कक्ष क्रमांक पी607 से होकर बहेराबांध कक्ष क्रमांक 611, 617 में विचरण करता रहा। इस दौरान सहित ग्राम फुनगा छह मवेशी को मौत के घाट उतार दिया। जिसमें तीन रास गाय, दो बैल और एक भैंस शामिल है। वहीं दंतैल के हमले में खलिहान में धान की रखवाली करने सो रहे ग्रामीण कुंभकरण और एक भैंस को चोट लगी है। मामले में खड$गवां वन अमला निगरानी में जुटा हुआ है। ग्रामीणों को जंगल नहीं जाने समझाइश दे रहा है। इधर धान कटाई के सीजन में हाथी मूवमेंट से किसान चिंतित हैं। घर से दूर स्थित खेत में धान कटाई करने नहीं जा रहे हैं और रात को खलिहान-खेत में धान की फसल नुकसान की बात पर डरे हुए हैं। वन विभाग ने दंतैल हाथी को ग्राम कोड़ा, नेवारी, कांसाबहरा से होकर मरवाही वनमंडल जाने का अनुमान लगाया है। दंतैल हाथी शुक्रवार सुबह बेहराबांध से विचरण करते ग्राम कोड़ा पहुंच गया। इस दौरान दोपहर में आसपास चरने वाले चार मवेशी पर हमला कर दिया। जिससे मवेशी घायल हो गए हैं। दंतैल हाथी को दोपहर बाद कोड़ा पुलिस चौकी के समीप विचरण करते देखा गया है। फिलहाल वन अमला लगातार निगरानी में जुटा हुआ है। हाथी विचरण को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार मुनादी कराकर ग्रामीणों को जंगल नहीं जाने की समझाइश दी जा रही है। वन अमला हाथी पर नजर बनाया हुआ है। घायल ग्रामीण धान मिसाई कर अपने खलिहान में सोया हुआ था। तभी हाथी ने हमला कर दिया। जिसे तत्काल अपने वाहन से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां घायल का उपचार हो रहा है। हाथी के हमले से हानि का प्रकरण तैयार किया जा रहा है।
























