
कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा में आउट सोर्सिंग पर काम कर रही नीलकंठम अलग-अलग कारणों से विवादों में है। स्थानीयों को काम देने में आनाकानी करने पर लोगों ने मौके पर प्रदर्शन किया। मामला बिगड़ा तो पुलिस तक जानकारी हुई, कुछ लोगों को गिरफ्तार करने की खबर है।
खबर के अनुसार कुसमुंडा में स्थानीय बेरोजगारों को एक निजी कंपनी में प्राथमिकता से रोजगार देने की मांग को लेकर शनिवार की सुबह एक संगठन के कार्यकर्ता बड़े स्तर पर आंदोलन करने पहुंचे। लेकिन आंदोलन शुरू होते ही पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और बसों में भरकर कुसमुंडा थाने ले जाया गया। छत्तीसगढिय़ा क्रान्ति सेना के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उक्त निजी कंपनी द्वारा पूर्व में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का आश्वासन दिया गया था, परंतु कंपनी ने न तो पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की और न ही सूचीबद्ध स्थानीय वाहन चालकों को नियुक्त किया। इसके विपरीत, अन्य राज्यों से लगातार वाहन चालक बुलाकर काम कराए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय युवाओं में गहरा असंतोष व्याप्त है।





















