
कोरबा। आज कड़ाके की ठंड के बीच कोरबा से 45 किलोमीटर दूर कटघोरा क्षेत्र के गुडरमुड़ा गांव में हरियर धरती रेल पर्यावरण संरक्षण समिति कोरबा के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच सैकड़ों कंबल एवं साडिय़ों को वितरित किया गया। साथ ही साथ हरियर मित्रों के द्वारा एकत्रित किए गए साफ सुथरे हजारों की संख्या में छोटे बड़े लोगों के लिए कपड़ो को भी उन तक पहुंचा कर एक छोटा सा सहयोग करने का प्रयास किया है द्य मानव सेवा हेतु इस महादान एवं पुनीत कार्य में प्रति वर्ष हरियर मित्रों का तन-मन और धन से आपार सहयोग मिलता आ रहा है। इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए हरियर धरती के ओर से कोटि कोटि नमन एवं साधुवाद।आज के कार्यक्रम को सक्रिय रुप से सफल बनाने के लिए निम्न हरियर मित्रों का योगदान रहा। आनंद गुप्ता, गुलाब धुर्वे, संजीत गोंड, गणेश स्वर्णकार,धनेशवर साहू, सुधीर कुमार,धर्मवीर कुमार, नीरज कुमार, अजय साहू, नंदलाल यादव,संतोष कुमार,अमरेश सिन्हा, वीके राम, बीएन रजक ,भूपेश कुमार सहित सदस्यों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई।





















