
नई दिल्ली 09 दिसम्बर। दादरा और नागर हवेली के औद्योगिक क्षेत्र में बीती रात भीषण आग लग गई थी। इस घटना से पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया। आग ने कुछ ही देर में एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमें और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। दादरा में लगी आग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आग की ऊंची-ऊंची लपटों को साफ देखा जा सकता है। आग इतनी भयानक थी कि इसने सबकुछ जलाकर राख कर दिया है। अग्निशमन विभाग के सहायक निदेशक अमृतलाल के अनुसार, आग सोमवार की रात को लगभग 10.14 बजे लगी थी। आग की सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश शुरू हो गई। आग लगने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि, इससे काफी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।






















