
नई दिल्ली। कांग्रेस ने एसआइआर के विरोध में 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में रैली की घोषणा की है। इसे सफल बनाने के लिए दिल्ली कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। इस रैली में दिल्ली के प्रत्येक वार्ड से कम से 70 कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्हें अपने साथ अन्य कार्यकर्ताओं को भी जोड़ने का निर्देश दिया गया है। यहां कुल 250 वार्ड हैं। रैली की तैयारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई।
रैली की तैयारी के लिए बनाया कंट्रोल रूम
उन्होंने कहा, रैली की तैयारी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां सभी वार्डों से दी गई है 70-70 कार्यकर्ताओं के नाम पर काल किया जा रहा है। प्रत्येक बूथ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। वह स्वयं बादली विधान सभा से आने वाली बस में बैठकर रामलीला मैदान पहुंचेंगे।


















