दुनिया में खुला एक और वॉर फ्रंट: थाईलैंड-कंबोडिया ने एक दूसरे पर किए भीषण हमले, जंग में कूदे ट्रंप

बैंकॉक। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा संघर्ष चौथे दिन में प्रवेश कर गया है। इसके कारण सीमा के पास रहने वाले लाखों लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। थाईलैंड के एफ-16 विमानों ने बुधवार को कंबोडियाई गांवों पर बमबारी की, जबकि कंबोडिया ने जवाबी कार्रवाई में थाई अस्पताल पर रॉकेट दागे।

सेना ने चार जिलों में कर्फ्यू लगा दिया है

थाई सेना के एफ-16 विमानों ने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रेह विहार मंदिर सहित कई स्थानों पर हमले किए। एक प्राथमिक विद्यालय पर गोले भी दागे। सेना ने चार जिलों में कर्फ्यू लगा दिया है। वहीं, कंबोडिया से बुधवार सुबह दागे गए राकेटों ने सूरिन प्रांत के फनोम डोंग रक अस्पताल को निशाना बनाया। स्थानीय समयानुसार सुबह 8:40 बजे फनोम डोंग रक जिले में स्थित अस्पताल और आसपास के क्षेत्र पर छह रॉकेट दागे गए, जिसके चलते चिकित्सा कर्मियों और मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा। बुधवार सुबह 12 स्थानों पर झड़पें हुईं।

बैंकॉक पोस्ट के अनुसार, थाई सेना ने बताया कि कंबोडियाई बलों ने 5,000 रॉकेट दागे और कई सीमावर्ती क्षेत्रों में आत्मघाती ड्रोन से हमला किया। रिपोर्ट में बताया गया कि चार थाई सैनिक मारे गए और 68 अन्य घायल हो गए, जबकि 61 कंबोडियाई सैनिक और नौ आम नागरिक मारे गए।

RO No. 13467/9