
जांजगीर-चांपा। जिले के हसदेव नदी में नहाने के दौरान लापता हुए तीन छात्रों में से दो छात्र नेल्सन लकड़ा और युवराज राठौर का शव गोतोखोरों ने खोज निकाला है। एक की तलाश जारी है। सुबह 6 बजे से नगर सैनिक और गोताखोरों की टीम बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। रेस्क्यू में तेजी लाने के लिए टीम ने नदी का प्रवाह रोक दिया है। इसके तहत कुदरी बैराज के पास बने डैम के गेट बंद कर दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, स्कूल की छुट्टी होने के कारण तीन दोस्त बुधवार सुबह करीब 10 बजे साइकिल से हनुमान धारा नहाने गए थे। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान त्रिदेव घाट के पास बच्चों की साइकिल, कपड़े और चप्पलें मिलीं।
परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बच्चों की तलाश एसडीआरएफ में और पुलिस की टीम सक्रिय रेस्क्यू अभियान चला रही है। रुद्र राज (11, कक्षा 5), युवराज (14, कक्षा 8), और नेल्सन लकड़ा (15, कक्षा 9) ये तीनों जगदल्ला कॉलोनी स्थित मनका पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। इनमें से युवराज और नेल्सन की लाश मिल चुकी है। रूद्र की तलाश जारी है।
सूचना मिलते ही चांपा पुलिस, टीम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्ष्ठरू पवन कोसमा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। बच्चों की खोजबीन के लिए हसदेव नदी का जल प्रवाह अस्थायी रूप से रोक दिया गया है, ताकि तलाशी अभियान में तेजी लाई जा सके।
दिन में तीनों बच्चों की तलाश लगातार जारी रही। परिजन और पुलिस टीम मौके पर मौजूद थी। शाम होने के बाद अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आईं, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था। आज सुबह फिर से तलाश की जा रही है।
चांपा एसडीएम पवन कोसमा ने बताया कि सुबह 10-11 बजे 3 बच्चे हनुमान धारा घूमने गए थे। परिजनों ने उन्हें फोन किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। बाद में लोकेशन के आधार पर वहां पहुंचे। मौक े पर बच्चों की साइकिल और कपड़े मिले थे।नदी का बहाव तेज था, लेकिन एनिकट से पानी का बहाव कम कर दिया गया है। खोजबीन जारी है























