
कोरबा। एक एसईसीएल कर्मचारी सहित तीन लोगों के ट्रेलर को दीपिका पुलिस ने जब्त किया है। दिन में 333 टन कोयला लोड था। चोरी की सूचना पर दीपिका पुलिस ने वीएनएस की धारा 316 में कार्रवाई की है।
जब्त कोयला की कीमत 5 लसख 76 हजार बताई गई है। जानकारी के अनुसार अदानी पावर के द्वारा मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। स्थानीय पुलिस ने पिछली रात इन गाडिय़ों को रेनपुर खुर्द के पास से पकड़ा था। खबर के अनुसार अदानी पावर की डिमांड पर कोयला उपलब्ध कराया जा रहा है। संबंधित गाडिय़ों में भेजे गए 333 टन कोयला जयरामनगर साइडिंग में पहुचना था। लेकिन इसे कहीं और भेजने की प्लानिंग चालकों ने की। एक सूचना पर कंपनी के द्वारा निगरानी कराई गई। इस बारे में पुलिस को अवगत कराया गया। रैनपुर खुर्द के पास इन गाडिय़ों को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर इन गाडिय़ों के चालक वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। जानकारी मिली है कि जप्त की गई गाडिय़ों में से एक गाड़ी का मालिक साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड गेवरा क्षेत्र में कर्मचारी है और रोड सेल में इंस्पेक्टर भी है। उसके अलावा दो और लोगों की गाडिय़ां इस मामले में सम्मिलित है। जानकारी मैं कहा गया कि मामले को चोरी और हेराफेरी से जोडक़र देखा गया और कार्रवाई की गई। इस प्रकार का घटनाक्रम काफी समय से चल रहा था लेकिन अब जाकर चोरी पकड़ी गई। बताया गया कि अदानी पावर को कोयला देने के लिए बड़ी संख्या में गाडिय़ां लगाई गई है। बीते लंबे समय से कॉल साइडिंग भिजवाई जा रही मात्रा कहीं और चली गई और कंपनी को मोटी चपत लगी।























