स्वच्छता और प्रोत्साहन राशि पर गांव में चर्चा की सलाहकार मोनिका सिंह ने

कोरबा। स्वच्छ भारत मिशन की राज्य सलाहकार मोनिका सिंह ने कोरबा जिले के पाली ब्लाक के प्रवास के दौरान बुड़ बुड़ कपोट, लिटियाखार, सेंदरीपाली और मानिकपुर में स्वच्छता कार्य में महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने स्वच्छता और प्रोत्साहन राशि 15वें वित्त के उपयोग पर जानकारी ली। महिलाओं को बताया गया कि स्वच्छता का वातावरण होने पर किस प्रकार के फायदे होंगे। इस मौके पर सीईओ भूपेंद्र कुमार सहित जिला समन्वयक और अन्य लोग उपस्थित थे।

RO No. 13467/11