ऑटो पलटने से एक की मौत, जांजगीर-चांपा में 5 लोग घायल

जांजगीर-चांपा। जिले के बिर्रा क्षेत्र के नकटीडीह गांव में अनियंत्रित होकर ऑटो सडक़ किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार 1 व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 5 लोगों को मामूली चोट आई है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। दरअसल, चांपा से ऑटो में सवार होकर 6 लोग बिर्रा की ओर जा रहे थे। इस दौरान नकटीडीह गांव में ऑटो अचानक बेकाबू हो गया और सडक़ किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार 1 व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं 5 लोगों को मामूली चोट आई है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर बिर्रा पुलिस पहुंची और शव को मर्च्युरी भिजवा दिया है।

 

RO No. 13467/10