
कैंपस के बाहर लगाया बोर्ड- नो वैकेंसी
कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कुसमुंडा क्षेत्र में आउटसोर्सिंग पर काम लेने वाली नीलकंठ प्राइवेट लिमिटेड आए दिन होने वाले तमाशा से परेशान होकर अपने यहां जो वैकेंसी का बोर्ड लगा दिया है। इसके साथ ही गैस जरूरी लोगों के प्रवेश को वर्जित भी किया है।
नीलकंठ प्राइवेट लिमिटेड करोड़ों का काम ओवर बर्डन और दूसरे क्षेत्र में प्राप्त हुआ है। उसने अपनी व्यवस्था और सहूलियत के लिए श्रमिकों को नियोजित किया है। हाल में ही दूसरे राज्यों के श्रमिकों के साथ मारपीट की गई थी। मारपीट करने वाले लोग आसपास के थे। सामाजिक सुरक्षा की मांग इस घटना के बाद जमकर उठी और पुलिस ने हस्तक्षेप कर अगली कार्रवाई की। तब कहीं जाकर श्रमिक कामकाज करने के लिए तैयार हुए इन सब झंझट से बचने के लिए नीलकंठ कंपनी ने अपने कैंपस के बाहर दो वैकेंसी और पात्र लोगों के प्रवेश को वर्जित करने वाली सूचना लगा दी है। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि इस प्रयास से गैर जरूरी लोगों को रोका जा सकेगा और अनावश्यक बावल से भी बचना संभव होगा।
कई कारणों से बनी है औद्योगिक अशांति
कोरबा जिले के कोल फील्ड्स क्षेत्र में औद्योगिक अशांति समय-समय पर बनती रही है और इसके कारण प्रबंधन और प्रशासन के सामने चुनौतियां भी खड़ी हुई है। कोरबा जिले में सबसे ज्यादा समस्याएं कुसमुंडा, दीपका विस्तार और गेवरा क्षेत्र के मामले में है। जमीन अर्जन के वर्षों पुराने मामले में मुआवजा के अलावा रोजगार और पुनर्वास के मसले लंबित पड़े हैं। बार-बार इसे लेकर प्रभावित लोगों को प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। संबंधित लोगों की शिकायत काफी समय से इसी बात को लेकर है कि समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रशासन से लेकर प्रबंधन के अधिकारी केवल आश्वासन देने तक सीमित रहते हैं लेकिन कार्रवाई के बारे में किसी प्रकार की मानसिकता नहीं बनाते हैं।



























