ज्ञानदीप जांजगीर का सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न

जांजगीर-चांप। ज्ञानदीप स्कूल जांजगीर का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर आज संस्था प्राचार्य डॉ अखिलेश कटकवार के दिशा निर्देशों पर संचलित करते हुए संपन्न हो गया। इस वर्ष की थीं के अनुसार ही शिविर के सभी कार्य संपन्न हुए। शिविर खोखरा में आयोजित हो रहा था। आज राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी शिविरार्थी 5 बजे उठकर अपने दैनिक क्रियाकलापो से मुक्त होकर 6 बजे योग अभ्यास प्राणायाम के लिए बैठे और सभी शिविराथियो ने योग के सभी योगों का अभ्यास किया उसके पश्चात 8 से 9 बजे तक चाय नाश्ता किया चाय नाश्ता करने की पश्चात सभी शिविरार्थी सिविर स्थल की साफ सफाई की उसके पश्चात कुछ समय विश्राम किया। शिविर दिनचर्या अनुसार आज भी सभी क्रियाकलाप पूर्ण किए आज के समापन कार्य में उपस्थित मुख्य अतिथि अजय राठौर सरपंच
प्रतिनिधि खोखरा उपस्थित रहे उन्होंने खुशी व्यक्त किया कि ज्ञानदीप स्कूल जांजगीर के विद्यार्थी ने शिविर बहुत अच्छे सम्पन्न किया। सरपंच ने सभी शिविरार्थियों से उनके सात दिवसीय विशेष शिविर के अनुभव को जाना तथा सभी को शिविर की सफलता के लिए बधाई दी। फिर सभी को प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह दे कर देकर सम्मानित किया
सरपंच ने उद्बोधन में का उत्साहवर्धन किया। सभी शिविरार्थियों ने अपना अपना अनुभव साझा किया स भ ी विद्यार्थियों ने अपना अलग-अलग अनुभव ने बताया कि मुझे अच्छा लगा और बताया। शशांक देवांगन इस कैंप में आकर बहुत मुझे बहुत सारी नई चीज़ सीखने के लिए मिली साथ ही मेरे दिनचर्या में बदलाव भी, आया। राकेश नट ने समापन कार्य में स्वागत गीतों से अतिथियों का स्वागत किया। इस सात दिवसीय शिविर में शिवरात्रियों का दल का गठन कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया था। जिसमें दल के मुख्य आयुष रात्रे, प्रणव धोसले हरीश कंवर, तथा हिमांशु नवनीत थे। इन सभी ने दल का सही तरीके से नेतृत्व किया। परियोजना कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर में प्रति दिन युवराज, गौतम कश्यप, दक्ष पांडे आदि ने भोजन व्यवस्था में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।विशिष्ट अतिथि के रूप में आए हुए एल एस गौतम ने सभी शिवरार्थियो को को राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें प्रेरणा दी। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी देव कश्यप ने भी अपने अनुभव सभी को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हे बहुत सारी नई चीज जानने तथा सीखने की मिली साथ ही उचित प्रबंधन का ज्ञान भी हुआ। अंत में कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए तथा आए हुए अतिथि का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।

RO No. 13467/10