
चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार हर विषय और हर बिन्दु पर चर्चा के लिए तैयार है। बिन्दुवार हर विषय का जबाब दिया जाएगा। इसके लिए संवैधानिक प्रतिबद्वता बनाए रखना है।
मुख्यमंत्री बुधवार को हरियाणा विधानसभा में बिजनैस एडवाईजरी कमेटी के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष हाउस का समय बढाने की बात कह रहा है लेकिन यह बैठक में निर्णय लिया गया है। इसके अलावा मानसून सत्र के बाद दूसरा सत्र 6 माह के बाद होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि 26 फरवरी को 6 माह होने हैं उसके बावजूद सरकार ने शीतकालीन सत्र बुलाया है।
कांग्रेस सरकार ने कम सत्र बुलाए
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि हाउस का समय बढाने की बात की जाए तो इतिहास उठाकर देखें, पिछले सत्र के बारे में जानकारी मिलेगी। कांग्रेस सरकार ने कम सत्र बुलाए। इस प्रथा को पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने बदलने का कार्य किया और वर्ष 2014 में 4 दिन का सत्र किया गया और 2024 में हमने 5 दिन का सत्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्र बिजनेस के हिसाब से चलता है। पिछला सत्र अच्छा रहा। विपक्ष से आग्रह है कि वे सार्थक चर्चा करें और जनहित के मुद्दे लेकर आए। उन्होंने कहा कि जब सरकार कोई सही बात करती है तो विपक्ष वॉकआउट करता है, उन्हें बात सुननी भी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार हार से कांग्रेस सरकार में निराशा है।
पिछले सत्र में भी एक दिन जाया किया था
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले सत्र में भी विपक्ष ने एक दिन जाया कर किया जिसमें विधायकों के प्रश्न भी नहीं पूरे हो पाए। इसलिए विपक्ष से आग्रह है कि जनता के हित में मुद्दों पर चर्चा करें। अविश्वास प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ’’उम्र भर भूल यही करता रहा, धूल चेहरे पर जमी थी आईना साफ करता रहा’’






















