
नगर निगम द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों में जलाए जा रहे अलाव
कोरबा । कोरबा नगर पालिक निगम द्वारा अपने सभी जोन के प्रमुख चौक-चौराहों, अधिक आवाजाही वाले स्थानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि सहित अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं, लगातार बढ़ रही ठिठुरन भरी ठंड के इस मौसम में नगर निगम के अलाव लोगों को ठंड से बचने हेतु सहारा बन रहे हैं।
बढ़ती ठंड को देखते हुए कोरबा नगर निगम महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय द्वारा राहगीरों, नागरिकों को अलाव सुविधा उपलब्ध कराने के मद्देनजर निगम क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थानों तथा ज्यादा आवाजाही वाले स्थलों में रात्रि के समय अलाव जलाए जाने के निर्देश निगम के जोन अधिकारियों को दिए गए थे, जिसके तहत निगम द्वारा कोरबा शहर तथा उसके उपनगरीय क्षेत्रों के विभिन्न चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैंड रेलवे स्टेशन आदि में विगत 15 दिनों से शाम होते ही प्रतिदिन अलाव जलाए जा रहे हैं, ठंड से बचने के लिए लोग इन अलावों का सहारा ले रहे हैं।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा रेलवे स्टेशन कोरबा, पुराना बस स्टैंड, चिमनी भटठा, टी.पी. नगर चौक, नया बस स्टैंड, स्टेडियम गेट चौक, सी.एस.ई.बी. चौक, महाराणा प्रताप चौक बुधवारी, नीलाम्बरी चौक, एस.पी. आफिस तिराहा, जैन चौक, निहारिका सुभाष चौक, गुरू घांसीदास चौक, मुड़ापार बाजार, घंटाघर, बस स्टैंड बालको, अमरसिंह होटल के पास बालको, परसाभाठा बाजार, एन.टी.पी.सी. गेट जमनीपाली, सिंधिया चौक दर्री, सरदार पटेलनगर पेट्रोल पंप, जैलगांव चौक, गेवरा चौक, विकासनगर बाजार के पास, इमलीछापर चौक सहित अन्य स्थानों में अलाव जलाए जा रहे हैं।

























