रजनीकांत की जेलर 2 में एक और अभिनेत्री शामिल, डांस नंबर में दिखेंगी

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर ने 2023 में रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अब निर्माता इस फिल्म का सीक्वल जेलर 2 लाने जा रहे हैं, जिसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पहले जानकारी आई थी कि सीक्वल में रजनीकांत के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन नजर आएंगी। इस खबर से लोग अभी फूले नहीं समाए थे, कि अब और बॉलीवुड अभिनेत्री का नाम जेलर 2 के साथ में जुड़ गया है।
के मुताबिक, एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि नोरा फतेही को जेलर 2 में एक डांस नंबर के लिए शामिल किया गया है। सूत्र ने आगे बताया कि नोरा 8 दिनों से चेन्नई में हैं, जहां वह एक आउटडोर हाई-एनर्जी डांस नंबर की शूटिंग कर रही हैं। इसमें उनके साथ रजनीकांत भी होंगे जिसे साउथ स्टाइल का जोशीला गाना बताया जा रहा है। इस गाने को अनिरुद्ध रविचंद्र ने कंपोज किया है। 2023 में रिलीज जेलर का गाना कावाला खूब लोकप्रिय हुआ था। इस गाने में तमन्ना भाटिया ने डांस किया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि नोरा सीक्वल में अपने डांस नंबर से दर्शकों का दिल जीत पाती हैं, या नहीं। फिलहाल निर्माताओं ने जेलर 2 की रिलीज तारीख 14 अगस्त, 2026 रखी है। ऐसा इसलिए क्योंकि उस वक्त लंबी छुट्टियां होंगी जिसका फायदा फिल्म को होने की पूरी उम्मीद है। फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है।

RO No. 13467/11