
जांजगीर। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रम में मतदाता सूची को अपडेट करने का काम तेजी से किया गया। प्रक्रिया में मृतक मतदाताओं और स्थायी रूप से अनुपस्थित मतदाताओं का विशेष ध्यान रखा गया। आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 16237 मृतक मतदाताओं को अनकलेक्टेबल श्रेणी में अंकित किया गया है। इसके साथ ही 10295 मतदाता अनुपस्थित मिले हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान अन्य श्रेणियों के आंकड़े भी जारी किए गए हैं। स्थायी रूप से पलायित मतदाताओं की संख्या 28569, डुप्लीकेट की संख्या 4452 और अन्य कारणों से हटाए गए मतदाताओं की संख्या 149 है। 16237 मृतक मतदाताओं का नाम हटाने से पहले दावा-आपत्ति ली जाएगी। इससे मतदाता सूची में वास्तविक मतदान संख्या का आंकड़ा मिलेगा। इससे डुप्लीकेट वोटिंग की संभावना कम होगी और निर्वाचन में विश्वसनीयता बढ़ेगी। जो मतदाता स्थायी रूप से पलायन कर चुके हैं या कहीं और रह रहे हैं, उनका नाम हटाने से वास्तविक सक्रिय मतदाताओं की पहचान होगी। 28569 स्थायी पलायित मतदाता और 4452 डुप्लीकेट प्रविष्टियों का अंकन सूची को वास्तविक और अपडेट बनाने में सहायक है।
मृतक और डुप्लीकेट वोटर वाली लिस्ट पर दावा-आपत्ति
कैटेगरी के अनुसार जानिए आंकड़े 6कैटेगिरी-ए: पुराने मतदाता, जिनका नाम 2003 और 2025 की सूची में दर्ज है- 233709 6कैटेगिरी-बी: माता या पिता के नाम सूची में दर्ज- 376592 6कैटेगिरी-सी: नए चिह्नांकित मतदाता- 29054 इन आंकड़ों के आधार पर मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसंबर को किया जाएगा।
















