
व्यापारी संघने जताया आक्रोश
कोरबा । दर्री रोड के व्यापारियों की शिकायत है कि उनके क्षेत्र लगातार गुंडे बदमाशों के चंगुल में आ रहा है और पुलिस कुछ नहीं कर रही है। एक के बाद एक हो रही अपराधीक घटनाओं से व्यापारी चिंतित है । उन्होंने इस बारे में बैठक की और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
इसी इलाके में एक व्यापारी की चार पहिया गाड़ी को बदमाशों के द्वारा जला दिया गया। अपराधी तत्वों ने गाली गलौज और मारपीट के बाद इस घटना को अंजाम दिया। मामले की रिपोर्ट होने और आसपास में लगे सीसीटीवी के फुटेज की प्रदान करने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लेकिन क्षेत्र के कारोबारी इन हरकतों से परेशान है। उन्होंने पिछली रात बैठक की और मामले को लेकर मंथन किया। व्यापारी संघ के अध्यक्ष गजानंद अग्रवाल ने पिछली कई घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि हम लोगों को लगातार नुकसान हो रहा है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि आप आपराधिक तत्व हफ्ता और महीना वसूली करने पर आमादा है। कोरबा जैसे शांत और अपेक्षाकृत छोटे नगर में गुंडागर्दी का बढऩा अपने आप में चिंता का विषय तो है ही। जरूरत इस बात की है कि पुलिस अपने ख़ौ$फ को बरकरार रखें ताकि आपराधिक तत्व कोरबा छोडक़र भागने की मानसिकता बनाएं।



















