
कोरबा। कुसमुंडा स्थित एसईसीएल के डीएवी स्कूल में परंपरागत रूप से तुलसी पूजन करने के साथ जन जागरूकता भी की गई। प्राचार्य चंद्रमोहन पांडेय और शिक्षण समिति के शैलेंद्र गुप्ता, कौशलेंद्र सिंह ने मार्गदर्शन किया। विद्यालय की शिक्षिका सीमादेव चंदेल व समस्त शिक्षकों ने प्रभातकाल में भक्ति गीतों से दिव्य वातावरण तैयार किया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने तुलसी पूजन कर उसके महत्व को जाना। स्कंध पुराण और ब्रह्म वैवर्त पुराण के संदर्भ यहां पर दिए गए। डीएवी स्कूल प्रबंधन ने बताया कि संत आशाराम बापू की प्रेरणा से यह कार्यक्रम विगत अनेक वर्षों से किया जा रहा है। तुलसी पूजन दिवस पर तुलसी के आठ पवित्र नाम और विकास के सूत्र भी बताए गए। योग वेदांत समिति के शैलेंद्र गुप्ता और अन्य सभी ने तुलसी पूजा नियमित रूप से करने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने अपनी महान भारतीय संस्कृति के संस्कारों को जीवन में उतारने की शपथ ली। हवन-पूजन और आरती के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।






























