
कोरबा। केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा निरतंर रोजगार मुलक जनहितैषी योजनाओं को षड्यंत्र पूर्वक बन्द करना देश की अर्थव्यवस्था एवं ग्रामीण रोजगार को खत्म करना सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है, भाजपा की संघी विचारधारा ने देश को गर्त में ले जा रही है ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना ‘को खत्म करने के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर समस्त जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना/प्रदर्शन किया जायेगा। इसी कड़ी में कोरबा जिला मुख्यालय में आज 3 बजे रखा गया है। यह जानकारी देते हुए पार्टी के पदाधिकारियों ने समस्त कार्यकर्ताओं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों,जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों,मण्डल कांग्रेस,सेक्टर कांग्रेस,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, ,सेवादल,इंटक,समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ,सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि एवं समस्त जनप्रतिनिधियों से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।





















