
कोरबा । कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी.के. सिंह के मार्गदर्शन में स्वाथ्य सुविधाओ के उन्नयन के दृष्टिकोण से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा सहित जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दंत रोग चिकित्सक की सेवाएँ उपलब्ध करायी गई हैं, इसी तारतम्य में सीएचसी कटघोरा में पदस्थ डॉ. तृप्ति नाग एवं डॉ. प्रीति गुप्ता दंत चिकित्सक के द्वारा कसनिया निवासी सेम बाई का नए कृत्रिम बत्तीसी दांत लगाया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया की राष्ट्रीय मुख्य स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो में आरसीटी (दांत के नसों का इलाज), नए कृत्रिम दाँत लगाना, दातो की सफाई,दांत निकालने सहित समस्त दाँतों से सम्बंधित इलाज की अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही है इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के जनसमुदाय को लगातार इसका लाभ मिल रहा है।

























