
कोरबा। विकासखंड कोरबा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अखरापाली निवासी सुखसागर पटेल का भारतीय सेना की अग्निवीर योजना के अंतर्गत चयन होने से पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि समस्त ग्रामवासियों के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय बन गई है। सुखसागर पटेल के चयन और पोस्टिंग अंडमान निकोबार में हुआ है इसकी सूचना मिलते ही गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ग्रामीण ढोल-नगाड़ों और बाजा-गाजा के साथ एकत्रित हुए और भव्य रूप से उनका स्वागत किया। फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए मिठाइयाँ बांटी गईं और सभी ने उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ नागरिक प्रवीण कुमार पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि बीरू लाल पाटले,समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रमुख रूप से वीरेंद्र साहू, रूपेश कुमार पटेल, कामेश कुमार पटेल, गजेंद्र कुमार साहू, दीपक कुमार साहू, भोला साहू, शत्रुघ्न पटेल एवं भरत पटेल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।




















