
जेवर (ग्रेटर नोएडा) 23 दिसम्बर। घने कोहरे की वजह से मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर दो बाइक सवार अलग-अलग सडक़ हादसों का शिकार हो गए। हादसे में महिला सहित दो की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। एक्सप्रेसवे की निजी सुरक्षा कर्मियों ने घायलों को जेवर के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। अलीगढ़ के इंग्लास थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी रोहित व चंद्रमोहन दोनों भाई दिल्ली के मुंडका में प्राइवेट नौकरी करते हैं। मंगलवार तडक़े घर से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली ड्यूटी जाने के लिए निकले थे, लेकिन जेवर टोल प्लाजा से आगे खुर्जा अंडरपास के समीप दोनों भाइयों की बाइक रोडवेज बस से टकरा गई।






















