टीबी मराजों को किया गया पोषण सहयोग

कोरबा। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (हृञ्जश्वक्क) के अंतर्गत टीबी रोगियों को पोषण सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से लायंस क्लब कोरबा द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। इस क्रम में आज जिले के 20 टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया गया।
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सी के सिंह द्वारा बताया गया कि टीबी मरीजों को डॉट्स दवाई के साथ पोषण का विशेष ध्यान देना पड़ता है । इसको ध्यान रखते हुए टीबी मरीजों को दाल, चावल, आटा, तेल एवं अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री से युक्त फूड बास्केट प्रदान किए गए, जिससे उनके उपचार के दौरान पोषण स्तर में सुधार हो सके। लायंस क्लब कोरबा द्वारा किया गया यह सहयोग समाज में टीबी उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है
जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री पद्माकर सिंदे कोरबा के द्वारा लायंस क्लब कोरबा के इस मानवीय एवं सामाजिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि टीबी रोगियों के उपचार में दवा के साथ-साथ पोषण की भी अहम भूमिका होती है, और इस प्रकार के सहयोग से मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिलता है। इस अवसर पर जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ बी आर रात्रे, लायंस क्लब बालकों के अध्यक्ष लायन विक्रम अग्रवाल, लायन जी.पी. केडिया, लायन जे.के. जैन, लायन सोनल शाह, लायन राजेश ठाकुर, लायन बी.के. सिंह, लायन अजय जायसवाल सहित लायंस क्लब बालकों के अन्य सदस्य एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित सदस्यों ने इस सेवा कार्य को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया और समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता हेतु लायंस क्लब की प्रतिबद्धता को दोहराया।

RO No. 13467/11