एसईसीएल में चलेगा अब सदस्यता अभियान

कोरबा। नए वर्ष में श्रमिक संगठन सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हैं, इसके लिए पिछले दिनों एसकेएमएस की बैठक आयोजित की गई। इसमें मनीष सिंह, धर्मा राव व सुभाष सिंह ने सभी इकाईयों के कार्यकर्ताओं से कहा है कि सदस्यता अभियान तेजी के साथ चलाया जाए। इसके साथ ही जीएम शाखा कोरबा पूर्व में सदस्य बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। केएसएस के अनूप सरकार, अनिल सिंह व प्रवीण रजक के द्वारा घरों में जाकर सदस्य बनाने का काम करने के लिए रणनीति बना रहे हैं। बीकेकेएमएस के भुवनेश्वर कश्यप व संजय दयाल एक जनवरी से सदस्य बनाने का काम शुरू कर देंगे, जबकि एसईकेएमसी के केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने नवीन सिंह, मनोज कटेरिहा के साथ मिलकर आगे की रणनीति बनाई है। दीपका क्षेत्र में भी एसईकेएमसी के सतीश सिंह, रामकुमार कश्यप, रसूल के द्वारा सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। यहां पर बीकेकेएमएस के रमेश गुरुद्वान व एसकेएमएस के विनोद यादव, जीत सिंह, अजय राठौर भी सक्रिय हो गए हैं।

RO No. 13467/10