धर्मांतरण पर गरमाई राजनीति जिला चेम्बर ने कराया नगर बंद

कोरबा। जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रदेश से हुए आह्वान पर आज कोरबा नगर और उपनगरीय क्षेत्रों में व्यवसाय बंद का आह्वान किया। कांकेर जिले में मिशनरी के प्रभाव से धर्मांतरण और इसी मामले में वहां के आदिवासियों से मारपीट के साथ अपराध दर्ज करने का विरोध हो रहा है।
कोरबा में बंद का असर मिले-जुले रूप में देखने को मिला। सुबह 9 बजे के बाद बंद के समर्थक सडक़ों पर निकले। वे कारोबारियों से बंद कराने की अपील करते नजर आए। चेम्बर अध्यक्ष योगेश जैन सहित अन्य व्यापारिक प्रतिनिधि इस अभियान में शामिल रहे और जनजातीय समाज पर मंडरा रहे खतरे को लेकर गंभीर दिखे। सीतामणी और निहारिका कोसाबाड़ी क्षेत्र से चेम्बर के लोगों ने दो समूह में बंटकर नगर बंद कराने की कोशिश की। उपनगरीय क्षेत्रों में भी इस तरह की कोशिश की गई। बताया गया कि पूरे प्रदेश में आज बंद का आह्वान किया गया है। इसके जरिए कांकेर और अन्य सभी क्षेत्रों में धर्मांतरण की कवायदों पर अंकुश लगाने और इसका विरोध करने वालों पर झूठे मामले दर्ज कर प्रताडऩा बंद करने के लिए दबाव बनाया गया। याद रहे सरकार ने इसी मसले पर कांकेर एसपी अले सेला कल्याण को स्थानांतरित किया है। वे तीन बार पहले भी कुछ मामलों में हटाए जा चुके हैं।

RO No. 13467/10