
टोरंटो, २४ दिसम्बर ।
कनाडा के टोरंटो में भारतीय नागरिक हिमांशी खुरानी की निर्मम हत्या कर दी गई। भारतीय दूतावास ने भी इस सनसनीखेज घटना पर दुख जताया है। टोरंटो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वारंट जार किया है। भारतीय दूतावास ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हम भारतीय युवा नागरिक हिमांशी खुराना की मृत्यु से स्तब्ध और दुखी हैं। शोक की इस घड़ी में पीडि़त परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। भारतीय दूतावास ने पीडि़त परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा जताया है। भारत की रहने वाली 30 वर्षीय हिमांशी खुराना का टोरंटो में मर्डर कर दिया गया। पुलिस को शक है कि आरोपी हिमांशी का पार्टनर है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया है। वहीं, 32 वर्षीय अब्दुल गफूरी का इस केस से कनेक्शन सामने आया है। शुरुआती जांच में यह मामला पार्टनर के द्वारा हिंसा का मामला लग रहा है। टोरंटो पुलिस को शुक्रवार देर रात हिमांशी की गुमशुदगी की खबर मिली थी। पुलिस ने फौरन इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 19 दिसंबर की रात से हिमांशी की तलाश की जाने लगी थी। 20 दिसंबर की सुबह लगभग 6.30 बजे हिमांशी का शव एक घर के अंदर मिला।






















