कानपुर में गंगा बैराज को पर्यटक स्थल कुछ यूं हो रही तैयारी, दो सौ करोड़ रुपये से होगा विकास

कानपुर, २५ दिसम्बर ।
गंगा बैराज को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए केडीए दो सौ करोड़ रुपये से विकास कराने का खाका तैयार किया है। नए साल में गंगा बैराज का स्वरूप बदला नजर आएगा। गंगा बैराज रास्ते से जुडऩे वाले आसपास के जिलों से पर्यटक स्थल आने वालों को जाम में न फंसना पड़े इसको लेकर रास्तों को चौड़ा करने के साथ ही नया रास्ता बनाया जाएगा।इसके अलावा बाटेनिकल गार्डन के सुंदरीकरण के साथ ही अटल घाट के पास खाली जगह को भी हरा-भरा किया जाएगा। इसके अलावा गंगा बैराज से जुड़े रास्तों को रोशन किया जाएगा ताकि गंगा बैराज से रात में गुजरने वालों को अंधेरे में न फंसना पड़े। विकास कराने के लिए केडीए ने खाका तैयार करने के सात ही कार्य कराने के लिए टेंडर भी आमंत्रित करना शुरू कर दिया है।गंगा बैराज अब केवल बांध भर नहीं रह गया है। यह लोगों के लिए मनोरंजन केंद्र भी बन गया है। इसको केडीए एक पर्यटक का रूप देने की तैयारी कर रहा है। आसपास की सडक़ों को फोरलेन करने के साथ ही नया रास्ता अटल घाट बैराज से कंपनी बाग चौराहा तक बनाया जा रहा है। इसके बनने से बैराज में आने जाने के लिए दो रास्ते हो जाएगे और त्योहार के समय बैराज पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल जाएगी। इसके लिए मैनावती मार्ग से सिंहपुर तक 24 मीटर चौड़ा किया जाएगा और गंगा बैराज से दो जगह से जोड़ा जाएगा। यह भी रास्ते फोरलेन होगे।
इसके साथ ही मैनावती मार्ग की तरफ के चौराहा और सिंहपुर चौराहा का भी सुंदरीकरण किया जा रहा है। गंगा बैराज से उन्नाव, शुक्लागंज, लखनऊ, बिठूर मंधना, चौबेपुर, शिवराजपुर,उत्तरीपुरा, बिल्हौर, कन्नौज फरूर्खाबाद, समेत कई जिले जुड़ेगे। एक पर्यटक हब बनाने से लोगों को घूमने की जगह मिलेगी और लोगों को रोजगार मिलेगा। आय भी बढ़ेगी।वर्तमान समय में गंगा बैराज में अटल घाट व नौका विहार बना है। यहां पर रोज लोगों घूमने आते है। अभी आसपास की सडक़ें टूटी पड़ी है। रास्ते संकरे है इसके अलावा अंधेरा है। यह सब दुरुस्त हो जाने से लोगों की और संख्या बढ़ेगी।

RO No. 13467/10