दूसरे से अफेयर, प्रताडि़त युवती ने की खुदकुशी

आरोपी दिलहरण मरकाम को किया गिरफ्तार
कोरबा। दूसरे युवक से अफेयर होने का संदेह व्यक्त करने के साथ मानसिक रूप से प्रताडि़त करने से दुखी प्रेमिका ने आखिरकार खुदकुशी कर ली। मोबाइल के सीडीआर की जांच और कुछ फोटो की छानबीन के आधार पर कोरबी पुलिस ने आरोपी दिल हरण मरकाम को भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 में गिरफ्तार किया है। आज उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
पसान थाना की कोरबी चौकी के पाली गाँव मे बेचनी कुमारी का लव अफेयर मरकाम से था, इस तरह की सूचना पुलिस को घटना के बाद मिली। युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी की। 20 दिन पहले यह घटना हुई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू की। चौकी प्रभारी एसके जोगी ने बताया कि इस दौरान मोबाइल कॉल डिटेल्स और आदि चीजों को सामने रखा गया। कुछ लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान यह बात सामने आई कि दिलहरण के द्वारा मृतका को यह कहकर प्रताडि़त किया जा रहा था कि उसका किसी और से चक्कर है। यह बात उसे नागवार गुजरी और उसने खुद को खत्म कर लिया। पुलिस ने बताया कि तथ्यों के सामने आने के साथ अगली कार्रवाई की गई और पाली गांव से रेड कार्रवाई करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। संबंधित प्रक्रियाएं पूरी की जा रही है । आरोपी को आज ही कटघोरा कोर्ट में प्रस्तुत करने के साथ जेल रवाना किया।

RO No. 13467/11