डॉक्टरों ने चेताया… कोरोना के बाद वायु प्रदूषण भारत का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संकट, तुरंत उठाने होंगे ठोस कदम

नई दिल्ली। लगभग पांच साल पहले भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना महामारी ने तबाही मचाई थी। यह संकट तो अब दूर हो गया, लेकिन डॉक्टरों ने भारत में नई संकट को लेकर चिंता जताई जा रही है।

 हालात साल दर साल में और बिगड़ेंगे

यूके-स्थित भारतवंशी डॉक्टरों ने चेताया है कि कोरोना महामारी के बाद भारत जिस सबसे बड़े स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहा है, वह वायु प्रदूषण है। भारतीय मूल के श्वसन रोग विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए गए तो हालात साल दरसाल में और बिगड़ेंगे। विशेषज्ञों ने कहा कि देश में सांस संबंधी बीमारियों का संकट धीरे-धीरे विकराल रूप ले रहा है। इसका अभी तक ठीक से पता नहीं चल पाया है और न ही इसके समाधान के लिए पर्याप्त कदम उठाए जा रहे हैं।

भारत में सांस की बीमारियों के बड़े संकट की आशंका

ब्रिटेन में प्रैक्टिस करने वाले कई वरिष्ठ डॉक्टरों ने कहा कि भारत में सांस की बीमारियों के बड़े संकट की आशंका है। इन बीमारियों की लहर भारतीय नागरिकों और भारत की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर दीर्घकालिक असर डाल सकती है। उन्होंने कहा कि पिछले दशक में विश्वभर में दिल के रोग के मामलों में वृद्धि केवल मोटापे के कारण नहीं हुई, बल्कि इसका मुख्य कारण कारों और विमानों सहित शहरी परिवहन से निकलने वाले जहरीले उत्सर्जन हैं। यह समस्या भारत, ब्रिटेन में विशेष रूप से गंभीर है।

RO No. 13467/10