मुजफ्फरपुर: मुठभेड़ में गोली लगी, भेजे गए जेल, जमानत पर छूटते ही फिर लगे; हथियार और सामान जब्त

सकरा। बरियारपुर थाना के मड़वन चौर में दिनदहाड़े हुई सीएसपी संचालक से लूट मामले का चार दिनों के भीतर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए सभी बदमाश बरियारपुर में गनियारी पुल के पास दूसरी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

इसी दौरान घेराबंदी कर सभी को दबोचा गया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से हथियार, कारतूस, मादक पदार्थ, लूटा गया लैपटाप और नकदी जब्त किए गए है। ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने प्रेस कांफ्रेंस में बदमाशाें की गिरफ्तारी की जानकारी दी है।

बदमाशों की पहचान मनियारी माधोपुर सुस्ता के दीपू कुमार, सरैया विशुनपुरा के सुंदरम कुमार, वैशाली परसानिया के नितेश कुमार, तुर्की गौरीहारी के विशाल कुमार और बरियापुर मड़वन के सोनू कुमार के रूप में हुई है। इन सभी का तार अंतरजिला गिरोह के बदमाशों से जुड़े है। इनके पास से एक देसी पिस्टल, तीन कारतूस, मादक पदार्थ गांजा जैसा करीब 10 किलो, लूटा गया लैपटॉप, चार्जर, माउस, फिंगर प्रिंट डिवाइस, चाबी, दो बाइक और लूट की रकम में आठ हजार रुपये और तीन पासबुक जब्त किए गए है।

RO No. 13467/10