
ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में भर्ती गैंगस्टर विनय त्यागी की उपचार के दौरान मौत हो गई। लक्सर में दो हमलवारों ने गोली मारी थी। बता दें कि गैंगस्टर विनय त्यागी का एम्स ऋषिकेश में आपरेशन किया गया था। उसकी गर्दन और हाथ में लगी गोली को डाक्टरों की टीम ने निकाला था। गोली लगने से उसकी आंतें फट गई हैं। गैंगस्टर को आईसीयू वार्ड में वेंटीलेटर पर रखा गया था है।






















