बांग्लादेशी गायक जेम्स के कॉन्सर्ट पर भीड़ ने किया हमला, बरसाए पत्थर

ढाका, २७ दिसम्बर ।
बांग्लादेश के दिग्गज गायक जेम्स के फरीदपुर में होने वाले एक कार्यक्रम में कल रात को भीड़ ने हमला कर दिया। आयोजकों की ओर से पूरी तैयारियों के बावजूद भीड़ के पत्थर बरसाने और हमला करने के बाद कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।
गायक जेम्स का कॉन्सर्ट कल रात करीब 9 बजे फरीदपुर जिला स्कूल परिसर में स्कूल की 185वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया जाना था। आयोजन समिति के मुताबिक प्रवेश देने से मना किए जाने के बाद बाहरी लोगों के एक समूह ने कार्यक्रम स्थल में जबरन घुसने का प्रयास किया। इन लोगों ने रोके जाने पर कथित तौर से ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। भीड़ ने मंच पर कब्जा करने की कोशिश की। फरीदपुर जिला स्कूल के छात्रों ने हमले का विरोध किया, जिसकी वजह से हमलावरों को पीछे हटना पड़ा। रात करीब 10 बजे आयोजन समिति के संयोजक मुस्तफिजुर रहमान शमीम ने फरीदपुर के पुलिस उपायुक्त के निर्देश पर संगीत कार्यक्रम रद्द करने का एलान किया। उन्होंने आगे बताया कि घटना के दौरान ईंटों की चपेट में आने से फरीदपुर जिला स्कूल के कम से कम 15 से 20 छात्र घायल हो गए।

RO No. 13467/10