
कोरबा। भारत में धर्म और सत्य की रक्षा करते हुए अपनी युवावस्था में कुर्बानी देने वाले श्री गुरु गोविंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों की शहादत की स्मृति में आज 26 दिसंबर शुक्रवार को गुरुद्वारा श्री दुख हरण साहिब गेवरा में शहीदी मार्च का आयोजन श्रद्धा के साथ किया गया। वीर बाल दिवस के रूप में आज पूरे भारत में शहादत शहीदी दिवस मनाया जा रहा है ।नगर फेरी भ्रमण की शुरुआत दोपहर 3 बजे अरदास के साथ की गई।
आज़ाद चौक स्थित दीपेश्वरी दुर्गा मंदिर समिति द्वारा सेवा की भावना प्रकट करते हुए पंज प्यारे का सम्मान किया गया। इस दौरान कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल की गरिमामय उपस्थिति रही, जहां उन्होंने भी माल्यार्पण कर पंज प्यारे का सम्मान किया और देश की रक्षा के खातिर चारों साहिबजादे के कुर्बानी को नतमस्तक होकर सम्मान कर किया। तत्पश्चात आज़ाद चौक पर नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा एवं द्वारिका शर्मा द्वारा भी माल्यार्पण एवं सम्मान किया गया। नगर फेरी शाम 6 बजे गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर सम्पन्न हुई, जहां गुरु का अटूट लंगर वरताया गया। सिक्ख संगत समूह ने बताया कि इस शहीदी नगर फेरी का उद्देश्य छोटे साहिबजादों के उपदेश, धर्म रक्षा के प्रति उनकी दृढ़ निष्ठा, अटूट विचारों एवं उनके त्याग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था। इस अवसर पर उक्त कार्यक्रम में सिक्ख संगत समूह गेवरा के प्रमुख पदाधिकारी में प्रमुख रूप से मनजीत सिंह, त्रिलोक सिंह, अजीत सिंह, इंदरप्रीत सिंह बरार, हरदीप सिंह, और हरप्रीत सिंह अजीत सिंह कालरा के अलावा बड़ी संख्या में सिक्ख समुदाय एवं अन्य लोग शामिल थे ।






















