
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपने बयानों को लेकर फिर राजनीतिक तूफान से घिर गए हैं। एक मीडिया कार्यक्रम में उन्होंने राहुल गांधी और उनके भारत विरोधी प्रचार की आलोचना करते हुए कहा था कि विदेश नीति किसी पार्टी की नहीं, बल्कि देश की होती है।
उनके इस बयान का भाजपा और जदयू ने ये कहते हुए समर्थन किया कि वैश्विक मंच पर राष्ट्रीय एकता को उभारने की जरूरत है, जबकि विपक्षप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी निशाना बनाता रहता है। वहीं कांग्रेस ने थरूर के बयान की आलोचना करते हुए सवाल भी उठाए और कहा कि उन्हें नेहरू के अपमान पर भी बोलना चाहिए। बता दें कि शशि थरूर ने मीडिया कार्यक्रम में कहा था कि भारत की विदेश नीति भाजपा या कांग्रेस से जुड़ी नहीं होती, बल्कि एक देश के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व करती है। अगर एक प्रधानमंत्री की हार पर कोई राजनीति व्यक्ति खुशी मनाता है, तो वह एक तरह से भारत की हार का जश्न मना रहा होता है।






















