निर्धारित वजन के अनुसार धान की तौलाई करें: महोबे

जांजगीर। कलेक्टर ने सभी समिति प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित वजन के अनुसार ही धान की तौलाई करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई अनियमितता पाई गई, तो संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में अनाधिकृत धान खरीदी नहीं होनी चाहिए और धान का सत्यापन पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियम उल्लंघन करने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले में धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुचारू, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से जिला ऑडिटोरियम, जांजगीर में नोडल अधिकारियों, खरीद केंद्र प्रभारियों और ऑपरेटरों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने धान खरीदी प्रक्रिया की गुणवत्ता, डेटा प्रविष्टि और किसानों के हितों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर महोबे ने कहा कि पीवी एप एवं सतर्कता एप में जानकारी दर्ज करते समय विशेष सावधानी बरतना अनिवार्य है। उन्होंने निर्देश दिए कि धान खरीदी से संबंधित सभी प्रविष्टियां समय पर, सही और पूर्ण रूप से दर्ज की जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी या मानवीय त्रुटि की संभावना न रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि एप में गलत या अपूर्ण जानकारी दर्ज होने से किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सभी जिम्मेदार अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से पालन करें। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों पर नमी परीक्षण, तौल, भुगतान प्रक्रिया और टोकन वितरण को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार संचालित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में एप संचालन, डेटा एंट्री, त्रुटि सुधार तथा सतर्कता संबंधी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई और अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि धान खरीदी में पारदर्शिता और किसान हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
साथ ही उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार को रकबा समर्पण का नियमित मॉनिटरिंग करने का दायित्व सौंपा। कलेक्टर ने सभी समिति प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित वजन के अनुसार ही धान की तौलाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई अनियमितता पाई गई, तो संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में अनधिकृत धान खरीदी नहीं होनी चाहिए और धान का सत्यापन पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियम उल्लंघन करने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर आरके तंबोली, जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू, सीसीबी नोडल अमित साहू, डीएमओ रमेश लहरे, सभी एसडीएम आ?िद मौजूद थे।

RO No. 13467/10