
जांजगीर नैला । जिला हॉकी संघ जांजगीर चांपा के द्वारा मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान में जाजवल्यदेव चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता का आज द्वितीय दिवस में कुल 4 मैच खेले गए। आज के हॉकी मैच के दौरान हितेश यादव भाजपा नगर मंडल जांजगीर नैला, गुड्डू कहरा सभापति नगर पालिका परिषद, उमेश गढ़वाल पार्षद प्रतिनिधि, पंकज अग्रवाल पार्षद अजीत गढ़वाल सभापति नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला, देवा गढ़वाल अध्यक्ष प्रतिनिधि , बृजेश अग्रवाल सचिव जिला बैडमिंटन संघ जांजगीर चांपा ने उपस्थित रहकर सभी खिलाडिय़ों को लगन, जुनून, अनुशासन व संस्कारिक ढंग से हॉकी खेलने के लिए मार्गदर्शन दिया। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रथम मैच में जांजगीर चैलेंजर की टीम ने जांजगीर टाईगर को संघर्ष पूर्ण मुकाबले में 2-1 से पराजित किया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब प्रियांशु गढ़वाल को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दिया गया । आज के दूसरे मैच में जांजगीर किंग्स और मेजर ध्यानचंद अकादमी के मध्य खेला गया। इस मैच में जांजगीर किंग्स के खिलाडिय़ों ने धमाके दार खेल का प्रदर्शन किया। और ध्यानचंद अकादमी को 4-1 से पराजित किया। राजेश्वर कहरा ने शानदार 2 गोल कर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। आज के तृतीय मैच मे जांजगीर चैलेंजर ने जांजगीर पैंथर को 2-1 से पराजित किया। तरुण साहू गोल कीपर ने बेहतरीन खेल का प्रर्दशन कर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। आज के चौथे मैच में जांजगीर किंग्स व 7 स्टार जांजगीर के बीच संघर्ष पूर्ण व रोमांचक मैच खेला गया। इस मैच में जांजगीर किंग्स ने 7 स्टार जांजगीर को 2-1 से पराजित किया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी अमित कहरा को दिया गया। आज के मैच के अंपायर अमित परमहंस , सोमदेव खरे, दीपक खरसन, सुमित सोनवान दीपक आदित्य रहे ।
























