
कोरबा। स्थानीय दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के आवासीय परिसर में क्या मौजूद है और क्या जरूरी है, इसका अध्ययन करने के लिए काफी समय से जरूरत महसूस की जाती रही है। समय-समय पर अधिकारियों का इस बात का ध्यानाकर्षण कराया गया। हाल में ही एक शिष्टमंडल ने यहां पहुंचकर भ्रमण किया और इस बात को जाना की किन चीजों की व्यवस्था कराना जरूरी है।
विजय अग्निहोत्री के दिशानिर्देशों पर चाम्पा राकेश सिन्हा एवं कमल उपाध्याय के साथ कोरबा मजदूर कांग्रेस के प्रतिनिधि आनंद गुप्ता, सुधीर कुमार,सनोज यादव, संतोष कुमार, सुशील शर्मा, लक्ष्मण गोंड इत्यादि ने कोरबा रेल्वे कालोनी के सयुंक्त निरीक्षण के दौरान विभिन्न समस्याओं पर गहन विचार विमर्श किया गया। जिसमें नये रेल्वे इंस्टीट्यूट, कम्युनिटी हॉल, सडक़, 200 मीटर नाली, टाईबार फेसिंग की रंगाई,सभी क्वार्टरों के लिए सेंट्रलाइज टैलेट चैम्बर, रेल्वे ग्राउंड में शेड के साथ 6 सिटिंग कुर्सी, क्वार्टर मैप बोर्ड, कॉलोनी में स्थित मंदिर की चैनलिंक फेसिंग इत्यादि कार्यो पर त्वरित कार्रवाई कराने पर चांपा ने आश्वासन दिया है। साथ ही साथ नये पुराने कॉलोनी, रनिंग रूम, क्रू लाबी और स्टेशन में पानी की समस्या से निजात दिलाने हेतु सुझाव दिया कि क्यों न हम कोरबा नगरनिगम से वाटर सप्लाई हेतु टाईअप कराये, ्रष्ठश्वहृ ने इस सुझाव को मानते हुए तुरंत पूरी टीम के साथ नगर आयुक्त ऑफिस जा पहुंचे और सहमति बनाने का कार्य किया है। कुछ महीनों में पानी की समस्याओं से निजात मिलने की संभावना है। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेल्वे मजदूर कांग्रेस, कर्मचारियों की हर समस्याओं से मुक्ति दिलाने हेतु प्रतिबद्ध है।


















