
नई दिल्ली। अमेरिका के न्यू जर्सी में एक हवाई हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर दो हेलीकॉप्टर हवा में ही टकरा गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। इस घटना को लेकर हैमोंटन पुलिस प्रमुख केविन फ्रील ने बताया कि बचाव दल सुबह करीब 11.25 बजे एक विमान दुर्घटना की रिपोर्ट मिलने पर मौके पर पहुंचे। इस घटनास्थल का वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक हेलीकॉप्टर तेजी से जमीन की ओर घूमता हुआ दिख रहा है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, हैमोंटन म्युनिसिपल एयरपोर्ट के ऊपर एक एनस्ट्रॉम एफ-28ए हेलीकॉप्टर और एनस्ट्रॉम 280सी हेलीकॉप्टर के बीच ये टक्कर हुई है। दोनों एयक्राफ्ट में केवल पायलट ही सवार थे। इसमें से एक की मौत हो गई हैं, हालांकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।


















