भाजयुमो ने फूंका सनातन विरोधी भूपेश का पुतला

कोरिया बैकुंठपुर। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर मे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज के निर्देश एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के मार्गदर्शन मे पूर्व मुख्यमंत्री एवं सनातन विरोधी भूपेश बघेल का प्रदेश भर में पुतला दहन किया।
कांग्रेस पार्टी के नेता हमेशा सनातन धर्म और साधु-संतो का अपमान करते रहे हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतेंद्र राजवाडे ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने हमारे साधु-संतों का अपमान किया हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा का प्रवचन सुनने और शिव-भक्ति के लिए गाँव-गाँव, गली-गली में आबाल-वृद्ध नर-नारी उमड़ पड़े हैं। हमें गर्व है कि धीरेंद्र शास्त्री भगवान बागेश्वर धाम की महिमा बता रहे हैं। उन्होंने सनातन को जागृत करने का काम किया हैं, श्री राजवाड़े ने कहा कि, यही कांग्रेस पार्टी जो लगातार सनातन का विरोध करती है वे अब कुछ राज्यों तक ही सीमित हो गए है और आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी कहीं नहीं होगी। भाजयुमो जिला महामंत्री साक्षी सिंह राजपूत ने कहा कि सनातन धर्म का विरोध पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कई कांग्रेसी नेताओं ने किया है। भूपेश बघेल अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा एवं पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का विरोध कर रहे है इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को इनका विरोध करने का स्क्रीप्ट किसी ने दिया हो। भाजयुमो जिला महामंत्री मनोज साहू ने कहा कि रामसेतु की जब बात आई तब कांग्रेसियों ने कहा कि यह काल्पनिक है, भगवान राम को कांग्रेसियों ने काल्पनिक कहा। राम मंदिर बनने और आमंत्रण मिलने के बाद भी गांधी-परिवार दर्शन करने नहीं गया। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला मंत्री शारदा गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राजवाड़े, मंडल महामंत्री रमन गुप्ता, रवि त्रिपाठी, भाजयुमो जिला महामंत्री सुश्री साक्षी सिंह राजपूत, मनोज साहू, जिला मंत्री रमेश तिवारी, पार्षद अभिनेद्र सिंह चंदेल,बिजेंद्र जायसवाल, दिलीप राजवाड़े, मनीष साहू, रोशन राजवाड़े, विकास दुबे,राजीव घोष, अरुण राज, नितिन जायसवाल, विक्की राजपूत, मोंटू देवागन, संतोष देवागन, लल्ला यादव, नरेश राजवाड़े, संतोष यादव, जय राजवाड़े, प्रवेन्द्र सिंह सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

RO No. 13467/10