बूथ को मजबूत करने हुई मंत्रणा

दीपका । भाजपा मंडल अंतर्गत बूथ क्रमांक 116 में बूथ समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी मनोज दुबे, भाजपा मंडल महामंत्री धर्म तिवारी, भाजपा मंडल महामंत्री गुलशन ध्रुव, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षद सुजीत सिंह, पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ज्योति तिवारी, भाजपा युवा मोर्चा दीपका मंडल मंत्री सत्यम यादव, बूथ अध्यक्ष श्रीमती मधु राठौर, रेखा प्रजापति, ज्योति गभेल, अनीता पटेल, कैवरा साहू, उषा प्रजापति, दीपमाला राठौर, इंदिरा कंवर, सपना पोथल, मालती साहू, अपर्णा शुक्ला, कौशल्या प्रजापति, सुशीला पाटले सहित बूथ के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में बूथ को और अधिक मजबूत करने तथा संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

RO No. 13467/10