
अकलतरा। धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने 5 एवं हिंदू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दो आरोपियों को अकलतरा पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है इस संबंध में यह जानकारी मिली कि ग्राम तरौद वार्ड क्रमांक 20 में संजू दांडेकर उम्र 37 वर्ष, निवासी लीमाही, थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार एवं मोती सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी किरारी, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा के द्वारा लोगों को हिंदू धर्म छोडक़र ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहे थे तथा हिंदू देवी -देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कर रहे थे। दोनों व्यक्तियों के उक्त कृत्य से हिंदू समाज के
लोगों की धार्मिक भावनाएँ आहत हुईं जिसकी सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 661/25 दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार करने एवं पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 299 भारतीय न्याय संहिता एवं छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968 की धारा 03 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार न्यायालय पेश किया गया।

















