गांजा का अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार 6 करोड़ का गांजा बरामद

रामानुजगंज। जिला बलरामपुर रामानुजगंज में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ थाना बसंतपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उड़ीसा से राजस्थान ले जाए जा रहे करीब 1198.460 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ 99 लाख रुपये बताई जा रही है। गांजा को टाटा ट्रक में नारियल की भूसी के भीतर छिपाकर परिवहन किया जा रहा था। इसी क्रम में दिनांक 28 दिसंबर 2025 की दरम्यानी रात थाना बसंतपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि धनवार बॉर्डर चेक पोस्ट की ओर से एक टाटा ट्रक वाहन क्रमांक क्रछ्व 32 त्रश्व 0960 में नारियल की भूसी के अंदर गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। जब्त गांजा का कुल वजन 1198.460 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने मौके से तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। अम्रीश कुमार, पिता संतलाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी पुरे पहलवान शेरशाह समरौता, थाना महाराजगंज, जिला रायबरेली अम्बरीश कुमार पटेल, पिता जगदेव प्रसाद पटेल, उम्र 33 वर्ष, निवासी शाह मोहम्मद, पूर्व अप्या, थाना नगराम मोहनलालगंज, लखनऊ मनीष कुमार, पिता रामभवन, उम्र 20 वर्ष, निवासी मैनझर, थाना शिवरतनगंज, जिला अमेठी (उत्तर प्रदेश) बरामद गांजा की अनुमानित कीमत 5,99,00,000 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त टाटा ट्रक वाहन क्रमांक क्रछ्व 32 त्रश्व 0960, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है, को भी जब्त किया गया है।

RO No. 13467/10