
नई दिल्ली। भारत ने चीन की ओर से भारत-पाक सीजफायर में मध्यथता के दावे का सिरे से खारिज कर दिया है। भारतीय सरकार के सूत्रों का कहना है कि मई के संघर्ष के दौरान युद्धविराम तक पहुंचने में किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता नहीं हुई थी। सूत्रों के हवाले से बताया, मध्यस्थता पर भारत का रुख हमेशा साफ रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद कोई मध्यस्थता नहीं हुई। भारत ने हमेशा यह कहा है कि कोई तीसरा पक्ष दखल नहीं दे सकता। पाकिस्तान ने भारत के ष्ठत्ररूह्र से सीजफ़़ायर के लिए अनुरोध किया था।















