माघ मेला को लेकर 108 औद्योगिक इकाइयों में छापेमारी

कानपुर। माघ मेला के दौरान गंगा की अविरलता और निर्मलता बनी रहे, इसके लिए प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से निर्धारित बंदी रोस्टर के तहत गंगा को प्रदूषित करने वाली इकाइयों में मंगलवार और बुधवार को निरीक्षण का अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गठित सात जिलास्तरीय टीमों ने औद्योगिक क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान पनकी में एक केमिकल फैक्ट्री को सील कर दिया गया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अजीत कुमार सुमन ने बताया कि टीमों ने 108 इकाइयों की जांच की। इस दौरान अधिकांश इकाइयां बंदी रोस्टर व पर्यावरणीय मानकों का पालन करती पाई गईं। हालांकि पनकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित बीकेम केमिकल्स फैक्ट्री में नियमों का उल्लंघन पाया गया।निर्धारित मानकों के विपरीत संचालन और बंदी रोस्टर का पालन न किए जाने पर फैक्ट्री के उत्पादन गतिविधियों पर रोक लगा दी गई। जो भी औद्योगिक इकाई नियमों का उल्लंघन करती पाई जाएगी, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

RO No. 13467/10