
कोरिया बैकुंठपुर। कोरिया जिले में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय के निर्देशन एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेन्द्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के प्रायोजन एवं उत्प्रेरण में हमारे देश में जन्मे समस्त संसार के विख्यात गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की स्मृति में मनाया जाता है। राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से किया जाता है ताकि हमारा समाज गणित विषय का अपने दैनिक जीवन के कार्यों में समन्वय स्थापित कर अपने जीवन को उन्नत बना सके कार्यक्रम का प्रारंभ विद्या दायिनी माता सरस्वती की पूजा कर की कार्यक्रम में उपस्थित आयोजक दल एवं निर्णायक दल के स्वागत अभिनंदन के पश्चात गणित विषय के विद्वान व्याख्याता वीरेन्द्र जायसवाल द्वारा दैनिक जीवन में गणित के महत्व और गणित विषय में स्मृति शेष श्रीनिवास रामानुजन के योगदान के बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की इसके पश्चात जिले भर से उपस्थित विद्यार्थियों द्वारा निर्मित गणितीय मॉडल ,एवं गणितीय पोस्टरों का निरीक्षण परीक्षण किया गया दैनिक जीवन में गणित और श्रीनिवास रामानुजन का गणित के क्षेत्र में योगदान दो विषयों पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय से लेकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तक के विद्यार्थियों ने अपने विचार सबके समक्ष रखे विद्यार्थियों के उत्साह एवं विषय की तैयारी को देख उपस्थित सम्पूर्ण जन समुदाय प्रफुल्लित हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया राष्ट्रीय गणित दिवस का कार्यक्रम में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कोरिया के जिला समन्वयक हरिकान्त अग्निहोत्री आयोजन मण्डल के सदस्य राजेश कुमार पाण्डेय, नारेन्द्र प्रसाद दुबे की देखरेख एवं समन्वय में सम्पन्न हुआ। जिसमें निर्णायक सुनील कुमार जायसवाल, मनोज कुमार पाण्डेय ,श्रीमती रेखा जायसवाल रहे मार्गदर्शक शिक्षकों में श्रीमती जिज्ञासा दुबे सुनील कुमार अमोद कुमार दुबे दीपा साहू शिवम कुमार परीक्षा गुप्ता मनोज कुमार पाण्डेय प्रिया द्विवेदी रमेश कुमार यादव मैना पैकरा अनामिका जायसवाल एम पी गुप्ता सुनील जायसवाल कोमल केशरी सौरभ चौबे गीता सिंह खिलेंद्र सिंह युजेन्द्र जायसवाल विवेक कुमार गुप्ता सहित जिले भर के शिक्षक एवं समुदाय के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।













